पटना, जनवरी 9 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आरोप लगाया है कि लालू परिवार और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि आज स्पेशल कोर्ट ने भी स्वीकार किया है कि लालू परिवार नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में प्रथम दृश्यटया दोषी है। उनके खिलाफ ट्रायल चलेगा। गृह राज्य मंत्री ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है, लिप्त रहा है, यह पूरा बिहार जानता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोर्ट ने लालू और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया है। इससे पहले चारा घोटाला हो, अलकतरा घोटाला हो, दूध घोटाला हो लालू परिवार और लालू भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि लालू के पद चिह्नों पर ही तेजस्वी चल रहे हैं। बिहार की जनता इस बात को भली-भांति जानती है, इसलिए अभी हाल के वि...