पटना, मई 28 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और अनुष्का की रिलेशनशिप की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इस बीच लालू के साले एवं तेज प्रताप के मामा सुभाष यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप को परिवार और पार्टी (आरजेडी) से बेदखल किए जाने पर सुभाष ने कहा कि लालू यादव ने थोड़ा गड़बड़ किया है। उन्हें जल्दबाजी में यह फैसला नहीं लेना चाहिए था। सुभाष यादव ने अपने भांजे तेज प्रताप को सलाह दी है कि वह सामने आकर सही-सही बात बता दें कि आखिर सच्चाई क्या है। सुभाष यादव ने लालू परिवार के इस चर्चित घटनाक्रम पर बुधवार को खुलकर बात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तेज प्रताप और अनुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.