पटना, फरवरी 23 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद ने केवल अपने परिवार का विकास किया। रविवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लालू ने अपने परिवार के लिए भी इतना और ऐसा काम किया कि पत्नी और बेटे-बेटियों को कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह तो तय है कि जो अवैध काम करेगा, उसे उसकी सजा काटनी ही होगी। अगर तेजस्वी को अपने पिता का काम इतना ही पसंद है तो वे सार्वजनिक सभा में क्यों नहीं कहते कि जो लालू प्रसाद ने बिहार के लिए किया, वहीं काम वह भी करेंगे। तेजस्वी यादव ऐसा कभी नहीं कह सकते, क्योंकि अगर वे वैसा कहेंगे, तो आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को एक सीट भी नहीं मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.