पटना, अप्रैल 21 -- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को सोमवार को दिल्ली एम्स से डॉक्टरों ने घर जाने की इजाजत दे दी। करीब 19 दिनों के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अस्पताल से वे सांसद मीसा भारती के दिल्ली आवास पर पर चले गए। बताया जाता है कि फिलहाल कुछ दिन वह मीसा के यहां ही रहेंगे। पूरी तरह स्वस्थ होने तथा चिकित्सकों की इजाजत मिलने के बाद ही पटना लौटेंगे। गौरतलब हो कि श्री प्रसाद की तबीयत 2 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में ले जाया गया था। इसके बाद बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वहीं, प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने रविवार को दिल्ली एम्स जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। श्री सिंह स्वयं अपना इलाज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.