नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- बिहार के जाने-माने नेता और जनशक्ति जनता दल (JJD) नेता तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक दमदार सुपरबाइक खरीदकर सबका ध्यान खींचा है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने Kawasaki Ninja ZX-6R को अपने गैराज में शामिल किया है। हाई-परफॉर्मेंस और रेसिंग डीएनए वाली यह बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अब तेज प्रताप की यह खरीद दिखाती है कि सुपरबाइक्स का आकर्षण हर पेशे और लाइफस्टाइल में बराबर बना हुआ है। अब नई बाइक के साथ तेज प्रताप यादव का फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।मिलकर कराया फोटो सेशन सामने आई तस्वीरों में तेज प्रताप यादव अपनी नई सुपरबाइक की चाबी लेते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद थे और सभी ने मिलकर फोटो सेशन कराया। एनडीटीवी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, यह पल उनके लिए किसी सेलि...