भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। सीएम नीतीश कुमार की सेहत पर उठाए जा रहे सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि वो मुख्यमंत्री की सेहत की चिंता छोड़ें, अपने पिता की सेहत के बारे में बताएं। जब सीएम के बेटे निशांत कुमार ने बता दिया है कि उनके पिता अभी बिल्कुल स्वस्थ हैं। तो ऐसे सवाल बेबुनियाद हैं। मनीष ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में जदयू से अलग हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर वो बिहार में अभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, तो कहीं न कहीं उनका भी योगदान है, क्योंकि 16 साल तक तो वो खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे। जब साथ थे तो सब ठीक था और सब खराब हो गया? जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अपने तीन दिवसीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.