लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। 31 जनवरी को हिन्दुस्तान अखबार में बोले लखीसराय कॉलम में काली पहाड़ी जलमीनार से गंदा और कीड़े वाला पानी निकलने की खबर (3.57 करोड़ की योजना फेल, शुद्ध जल की जगह लोगों को मिल रहा गंदा पानी) शिर्षक से प्रकाशित होते ही प्रशासन और पीएचईडी विभाग हरकत में आ गया। खबर छपने के अगले ही दिन पीएचईडी विभाग के एसडीओ श्रीनिवास सिंह एवं जेई अभय कुमार सिंह नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 के लाली पहाड़ी स्थित महादलित टोला पहुंचे और मौके पर स्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नलों से निकल रहे पानी की गुणवत्ता, पाइपलाइन की स्थिति और आसपास के नालों का जायजा लिया। जांच में कई स्थानों पर लगे नलों से निकल रहे गंदे पानी और पाइप की जांच के दौरान नल से निकल रहे दूषित पानी पर पाइप फट जाने की आ...