सुपौल, जनवरी 3 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री ललितनारायण मिश्र की 52वीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव ललितेश्वर नाथ शिव समाधि स्थल मंदिर परिसर में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। उनके सम्मान में पुलिस जवानों ने उन्हें शस्त्र झुकाकर सलामी दी। इसके बाद मैथिल पंडित गोषपुर निवासी आचार्य धमेंद्रनाथ मिश्र ने अपने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सांसद दिलेश्वर कामैत, एमएलसी अजय सिंह सहित अन्य ने मंदिर में पूजा कर लालितबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंच पर उनके तैलचित्र के सामने सांसद, एमएलसी, प्रभारी डीएम, एसपी सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार ने की। जबकि मंच संचालन का कार्य छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने की। ...