कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में गुजैनी जे ब्लॉक में शेर ए पंजाब लाला लाजपत राय की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष ने लाला लाजपत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां प्रमुख रूप से रामगोपाल द्विवेदी, केशव अवस्थी, प्रांजुल द्विवेदी और विष्णु दत्त दुबे आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...