हाथरस, सितम्बर 20 -- हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में शुक्रवार की सुबह कृष्ण लीली में भगवान कृष्ण के जन्म की बधाई के साथ पूतना वध की लीला का मंचन हुआ। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। शहर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन की राधा दमोदर मंडली के कलाकारों के द्वारा कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण के मथुरा से गोकुल पहुंचने के साथ बधाई उत्सव की लीला का मंचन किया। इस दौरान लाला जन्म सुन आई यशोदा मइया दे दे बधाई आदि गीतों पर श्रध्दालुओं ने खूब नृत्य किया। इसके बाद कंस को पता चला कि उसका काल गोकुल में पहुंच गया है। इसके बाद कंस ने धर्म की पुतना को बुलाया। पूतना अपने स्तनों पर जहर लगाकर गोकुल पहुंची। एक दिन से लेकर एक माह तक के बच्चों को दूध पिलाया। गोकुल भ्रमण करते हुए नंद बाबा के दरवा...