हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में एक खेल के मैदान में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई। गिल्ली डंडा खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस आ गई। पुलिस को देख मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने 20 अज्ञातों पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वीडियो के आधार पर आरेापितों की पहचान की जा रही है। माहोल्ला लाला का नगला में सोमवार को दो समुदाय के लोग गिल्ली डंडा खेल रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। दोनों पक्षों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.