बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- लालबाग मोहल्ले में महिलाओं को किया गया सम्मानित शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के लालबाग मोहल्ले में महिला सामान्य समारोह हुआ। विधायक विजय सम्राट ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। विधायक ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। उन्हें सम्मान देना हमसब का कर्तव्य है। मौके पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू साव, सागर गोप, अखिलेश सिंह, नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनी पासवान, मो. आबिद, मो. अलम साहब, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण कुमार, अवधेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.