सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के पड़ाव क्षेत्र में रखे 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर की एलटी लाइन को बदलने का कार्य बिजली विभाग ने शनिवार को किया। जिस वजह से सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक लालबाग बाजार की बिजली गुल रही। शाम होते-होते कई जगह इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। जिससे शाम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वैसे तो रविवार को ज़्यादतर दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन इस समय सहालग चल रही है, जिस वजह से रविवार को भी दुकानें खुल रही हैं। ऐसे में नौ घंटे की लंबी कटौती ने दुकानदारों और ग्राहकों को परेशान कर दिया। हालांकि बिजली विभाग ने पहले ही एलटी लाइन बदले जाने की वजह से कटौती की सूचना दे दी थी। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत आरडीएसएस योजना के तहत पड़ाव क्षेत्र में रखे 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर की एलटी लाइन को बदलने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.