लखनऊ, मार्च 28 -- लालबाग स्थित सिल्वर ऑफ अपार्टमेंट की पार्किंग में गुरुवार सुबह ई-स्कूटी चार्ज करते समय आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं और पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया। अपार्टमेंट में रह लोग भाग कर बाहर आए गए। धुएं के बीच चौथी मंजिल पर बुजर्ग महिला समेत परिवार के छह लोग फंस गए। उन्हें दमकलकर्मी समय रहते सही सलामत बाहर निकाल लाए। वहीं, आग की चपेट में आकर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी, छह बाइक व चार कारें जल गईं। दमकल कर्मियों ने तीन दमकल की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। लालबाग में पांच मंजिला सिल्वर ऑफ अपार्टमेंट है। सुबह पांच बजे अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लग गई। लपटें देख लोग चीख पुकार मचाने लगे। शोर सुनकर फ्लैट में सो रहे लोगों की नींद खुली तो कमरे में धुआं भरा हुआ था। किसी तरह लोग भागकर नीचे आ गए। सूचना पर एफएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.