रांची, जून 14 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। एसएस प्लस टू हाई स्कूल के स्टेडियम में खेला गया लाल बहादुर शास्त्री इनामी कप टूर्नामेंट शनिवार की रात रांची के बड़गाई की टीम ने जीत लिया। फाइनल मैच में बड़गाई ने ओरमांझी के लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब को 96 रनों से हराया। बड़ागाई टीम के बासिक मात्र 29 गेंद में 102 रन बनाकर नॉटआउट रहा उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, देवकरण भगत और प्रवीण प्रभाकर शामिल हुए। फाइनल मैच के विजेता को कप के साथ 61 हजार रुपये नकद, उपविजेता को 35 हजार रुपये, तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीम को 10-10 हजार रुपये दिए गए। इससे पहले शास्त्री क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बड़गाई की टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.