बिजनौर, जनवरी 17 -- महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रताप गुरुवार देर शाम ग्राम लालपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और सहिष्णु धर्म है, जिससे अन्य धर्मों ने भी प्रेरणा ली है। साधु-संतों ने हमेशा मानवता और विश्व कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य किया है। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी रूपेंद्र प्रताप ने ग्राम लालपुर में एक भव्य मंदिर के निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.