औरैया, जनवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। ग्राम लालपुर में बुधवार को वृहद मेला लगाया जाएगा, जिसमें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आमजन को उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को आयोजित मीटिंग में विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेले में सामाजिक पेंशन योजनाएं, कन्या सुमंगला, पात्र गृहस्थी, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा पम्पलेट आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेले के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए। चिकित्सकों को दवाओं और आवश्यक उपकरणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.