वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लालपुर (पांडेयपुर) के मुख्य मार्ग स्थित मस्जिद के निकट से निकली लिंक रोड टकटकपुर और रिंग रोड के निकट मढ़वा को जोड़ती है। सड़क इतनी चौड़ी की चार पहिया वाहनों का आसानी से आवागमन हो सकता है लेकिन दशा इतनी खराब की लोग जाने से कतराते हैं। लिंक रोड पार्वतीनगर होते टकटकपुर मार्ग पर निकालती है। इस मार्ग से पांडेयपुर चौराहा, अर्दलीबाजार के जाम से बचते हुए आसानी से आवागमन हो सकता है। इसके जरिये मढ़वा पहुंचना भी आसान है। यह लिंक मार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इससे होटल, गेस्ट हाउस से लेकर कई बड़ी और छोटी दुकानें हैं, लोगों की रोजी-रोटी भी चल रही है। लिंक मार्ग पर आधा दर्जन बड़ी कॉलोनियों के लोगों का आवागमन होता है। लोगों का कहना था कि कॉलोनी की सड़क की दशा सुधरे और इसका लिंक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.