हरिद्वार, जनवरी 19 -- हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लालढांग में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यक्रम में सियासी हलचल देखने को मिली। सोमवार को यहां केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है। आज उत्तराखंड का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। गांव-गांव में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बुजुर्गों और महिलाओं की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब दोनों राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है और मजबूत विकल्प की तलाश में है। केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और जसवंत बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.