देहरादून, फरवरी 2 -- हरिद्वार। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भालू की दहशत बनी हुई है लेकिन अब मैदानी क्षेत्र में भी भालू ने दस्तक दी है। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव गांव में पिछले कई दिनों से भालू दिखाई दे रहा हैं। रोजाना आबादी क्षेत्र में भालू दस्तक दे रहा हैं। भालू ने किसी ग्रामीण पर हमला तो नहीं किया लेकिन भालू की चहलकदमी को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वन विभाग की ओर से भालू को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...