हरिद्वार, फरवरी 22 -- हरिद्वार के गुरुद्वारा चार साहिबजादे टांटवाला में तीसरे गुरमत समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। सिख पंथ के विद्वानों ने गुरु गोविंद सिंह, उनके चार साहिबजादे और माता की शहादत का मार्मिक वर्णन किया। दून, दिल्ली, रुड़की और हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंथ प्रचारक ज्ञानी लाखन सिंह ने कहा कि सिख इतिहास में 21 से 29 दिसंबर तक का समय शहादतों से भरा रहा है। इस अवसर पर ज्ञानी धर्म सिंह, ज्ञानी परमिंद्र सिंह, ज्ञानी गगनदीप सिंह, ज्ञानी परमजीत सिंह, ज्ञानी जोगिंद्र सिंह और ज्ञानी गगन सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। ज्ञानी महेश सिंह, प्रबंधक रतन सिंह, केहर सिंह, सरबन सिंह, चेतराम नायक, सुरेश सिंह और कुलविंद्र सिंह ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...