कोटद्वार, सितम्बर 7 -- पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े सैनिकों ने लालढ़ांग-चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण की बाधाओं को दूर करने की मांग की है। कहा कि इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से कोटद्वार व पहाड़ी क्षेत्र की जनता को देहरादून जाने के लिए यूपी के रास्ते से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस संबध में परिषद की रविवार को ई सी एच एस प्रांगण में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से रूका पड़ा है। वर्तमान में क्षेत्रीय सामाजिक संगठन मोटर मार्ग निर्माण के लिए आंदोलित हैं और समय-समय पर चेतावनी रैली निकालकर सरकार को मोटर मार्ग निर्माण के लिए आगाह भी कर रहे हैं। इस मोटर मार्ग के निर्माण से कोटद्वार व पहाड़ी क्षेत्र की जनता को देहरादून जाने के लिए यूपी के नजीबाबाद से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.