गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम, पंडित जवाहर लाल नेहरू पार्क (लालडिग्गी) परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सह बैंक्वेट हॉल का निर्माण करेगा। इस परियोजना पर 34.47 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पहले इस स्थल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने की योजना थी। लेकिन शासन स्तर पर मिले नए निर्देश के अनुसार अब बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। शासन में स्वीकृति के लिए भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक भवन का निर्माण 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर होगा। भूतल पर 20 दुकानें और प्रथम तल पर 20 दुकानें होगी। चतुर्थ तल पर बैंक्वेट हॉल का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि नए बदलाव से यह स्थल व्यापार, सामाजिक और सांस्कृतिक-मांगलिक कार्यक्रमों के लिए आकर्षक केंद्र बन जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.