अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला पुलिस की ओर से जागरूकता को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसे लेकर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फोन पर किसी भी तरह के लालच या झांसे में न फंसे। अपने बैंक खाते की जानकारी या ओटीपी किसी से साझा न करें। पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे में भय में आकर किसी को भी रुपये ट्रांसफर न करें। उन्होंने कहा कि अगर ठगी की घटना होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें। यदि हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क न हो पाए तो जनपदीय साइबर सेल के सीयूजी नंबर 7839876377 व 7839876352 पर संपर्क किया जा सकता है। नजदीकी थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से भी सहायता ली जा सकती है। सावधान रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

हिंदी ह...