हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- जमीन का सौदा कराने का लालच देकर एक किसान से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपी अब धमका रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी किसान रणधीर सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी जमीन लक्सर तहसील के डुमनपुरी में है, जहां वे दुकान और कमरे बनाकर खेती देखते हैं। इस बीच, रेखा देवी, सतीश भाटी और बन्टी उनके पास आए और दावा किया कि वे बड़े स्तर पर संस्थान खोलने के लिए लगभग 100 बीघा भूमि खरीदना चाहते हैं। इन आरोपियों ने रणधीर को कई बार विभिन्न स्थानों पर बुलाकर भरोसे में लिया और कहा कि उनकी जमीन का सौदा 40 लाख रुपये में हो सकता है। यदि वे इस सौदे में साझेदारी करें तो मोटा मुनाफा मिलेगा। इसी लालच में आकर रणधीर ने 10 ल...