रांची, फरवरी 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के लालगुटवा स्थित वन उत्पादकता संस्थान में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वानिकी अनुसंधान में सांख्यिकीय विधियों के महत्व पर पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और संस्थान के निदेशक डॉ अमित पांडेय और अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में निदेशक डॉ अमित पांडेय ने वानिकी शोध कार्यों में सांख्यिकीय विधियों के उपयोग का आह्वान किया। संस्थान के वरीय वैज्ञानिक सह अनुसंधान समन्वयक डॉ योगेश्वर मिश्र ने संस्थान में चल रहे विभिन्न शोध कार्यों की चर्चा की। संस्थान के सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की विषय-वस्तु से अवगत कराया। वानिकी के क्षेत्र म...