रायबरेली, फरवरी 6 -- रायबरेली,संवाददाता। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट के माध्यम से गुरूवार को एक प्रसूता को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई गई। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि सुमन निवासी लालगंज का प्रसव होने के दो दिन बाद जब उसका हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया तो उसका स्तर मात्र सात ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने का निर्णय लिया। सीएचसी लालगंज पर संचालित ब्लड स्टोरेज यूनिट के माध्यम से की गई। इससे प्रसूता को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सका। उन्होंने बताया कि लालगंज एफआरयू में पिछले सप्ताह विद्युत आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। गुरूवार को विद्युत समस्या का समाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.