रायबरेली, फरवरी 7 -- लालगंज। क्षेत्र में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की दो दिवसीय परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों बैसवारा डिग्री कॉलेज और बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच दोनों पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रथम दिवस कुल 2160 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, जिसके सापेक्ष 1960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 196 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रत्येक पाली में 600-600 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। पहली पाली में 545 तथा दूसरी पाली में 557 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं बैसवारा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 480 के सापेक्ष 428 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि 52 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 में से 434 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 46 अभ्यर...