हाजीपुर, जनवरी 31 -- लालगंज,संवाद सूत्र। यूजीसी के अन्यायपूर्ण निर्णय के विरोध में लालगंज में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला और छात्रों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने वाले इस काले कानून को निरस्त करने की मांग की। यह मार्च लालगंज तीनपुलवा चौक से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस तक गया। मार्च में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर यूजीसी के फैसले के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने यूजीसी के निर्णय को समाज के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। आक्रोश मार्च में शामिल छात्रों ने कहा कि यूजीसी का यह निर्णय पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। छात्रों में भेदभाव उत्पन्न करने वाला कानून स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूजीसी जब तक यह फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। आक्रोश मार्च में हर्ष सिंह, जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.