हाजीपुर, जनवरी 29 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज में रेफरल अस्पताल सहित निबंधित अस्पताल, क्लिनिक में मेडिकल कचरा उठाव की व्यवस्था है। इसके लिए मुजफ्फरपुर से एक दिन बीच करके गाड़ी आती हैं जो रेफरल अस्पताल से वायो मेडिकल वेस्ट ले जाती हैं। इसके साथ ही चल रहे निबंधित, गैर निबंधित अस्पताल,क्लिनिक जो वायो मेडिकल वेस्ट का उठाव करने वाली कंपनी से संबद्ध हैं। उसके मेडिकल कचरा का उठाव भी वह गाड़ी करता है। एक निबंधित अस्पताल संचालक ने बताया कि मुजफ्फरपुर से जो गाड़ी मेडिकल वेस्ट का उठाव करने आती हैं। वह मेडिकल वेस्ट जमा करने के लिए बड़ा पलास्टिक दे देता है। उसी में मेडिकल वेस्ट सुई, रूई, कॉटन आदि जमा किया जाता हैं। जिसे मेडिकल वेस्ट उठाने वाला ले जाता हैं। वहीं कुछ अस्पताल, क्लिनिक चलाने वाले मेडिकल वेस्ट जमा कर जला देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...