हाजीपुर, जून 6 -- लालगंज। संवाद सूत्र आगामी बरसात को देखते हुए लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में नालों की सफाई शुरु हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 50 नाले हैं जिनकी उड़ाही, सफाई जोर शोर से चल रही है। नालों की उड़ाही होने के बावजूद अधिक वर्षा होने पर मुख्य रूप से नगर परिषद क्षेत्र का प्रेमगंज, चिमनापुर, खरौना, सलाहपुर, अगरपुर मुहल्ला में जल जमाव हो जाता है। जिससे लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित होती है। वर्ष- 2021 में अधिक वर्षा होने और बाढ़ आने के कारण उपरोक्त मुहल्लों में लगभग चार महीने तक जलजमाव हो गया था। एक पखवाड़ा तो नाव और ट्रैक्टर भी सड़कों पर चला था। ब्रिटिश हुकूमत के बने चौड़े नाले, पुल, पुलिया लगभग खत्म हो चुके हैं। जनसंख्या वृद्धि के कारण आवास, मकान, दूकान बनाने के क्रम में लोगों ने नालों, पुल पुलिया को मिट्टी भराई कर ढक दिए। उ...