हाजीपुर, जुलाई 27 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज में शहीद स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस मनाया। लालगंज के विधायक संजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक संजय सिंह ने कहा कि आज हमारे देश के सेना के जवानों ने अपनी वीरता और पराक्रम से देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उनकी वीरता हमारे देश की युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उन सैनिकों का सम्मान करने की जरूरत है। जिन्होंने इस देश के लिए अपना जान की बाजी लगा दी। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता, अमित सराफ, हृदय शाह, अजय शर्मा, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम कुमार, कार्तिक चौधरी, मनीष सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नवीन ठाकुर, अमन कुमार, सेवानिवृत फौजी महेश ठाकु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.