हाजीपुर, जनवरी 10 -- लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज में ठंड के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। घरों में चोरी के अलावा साइकिल, पंप, मोटर आदि सामानों की भी चोरी हो रही है। लालगंज प्रखंड क्षेत्र में एक महीने में लगभग आधा दर्जन घरों, गुमटीनुमा दुकानों में चोरी हुई है। जिसमें कुछ लोगों ने लालगंज, करताहां थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग सशंकित हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि एक दिन के लिए भी कोई घर पर नहीं है, तो चोरी हो जा रही हैं। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर गांव का है। गृह स्वामिनी बीते सोमवार को पटना गई थीं। पति पटना में काम करते हैं। इधर, बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद समेत करीब 18 लाख रुपये के आभूषण, बर्तन व कीमती सामान की चोरी कर ली। इसकी शिकायत गृह स्वामी ने लालगंज पुलिस से की है। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.