प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज दीवानी कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश पर अपर जिलाजज की तैनाती हुई। लालगंज में पहले अपर जिलाजज के रूप में कानपुर नगर के रघुवीर सिंह राठौर तैनाती हुई। मल्लिकार्जुन सिविल जज और विराटमणि त्रिपाठी को एसीजेएम के पद पर तैनाती मिली है। बुधवार को पहले अपर जिलाजज की तैनाती की जानकारी पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए आभार जताया। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पवन पांडेय, शहजाद अंसारी, रमेश पांडेय, मस्तराम पाल, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.