हाजीपुर, फरवरी 17 -- लालगंज । सं.सू. लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के नालों में कहीं खुले चैंबर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे बहुत से नाले हैं, जो खुले हुए हैं या फिर उसके ढक्कन टूट चुके हैं। नगर परिषद की ओर से उसका निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 150 साल पहले 1869 में स्थापित लालगंज नगर निकाय की स्थिति सुधर नहीं रही। स्थानीय लोगों की माने तो दशकों से प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या में सड़क, नाला का निर्माण हो रहा है। उसकी गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण कुछ तो बनने के साथ ही टूटने लगते हैं। वहीं कुछ नाले के ढक्कन को नाला उड़ाही के दरम्यान जेसीबी से हटाने में तोड़ दिए जाते हैं। फिर कभी उस नाला के ढक्कन का निर्माण होता नहीं है। खुला नाला होने और नाला का ढक्कन टूटा हुआ होने के कारण कई बार लोग उसमें गिरकर घायल भी हुए हैं। रेपुरा चौक से...