हाजीपुर, जुलाई 17 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव में ठनका गिरने से एक महिला इंदु देवी 53 वर्ष की मौत हो गई। मृत महिला प्रमोद राम की पत्नी थी। महिला इंदु देवी बुधवार की शाम लगभग तीन बजे बारिश के दौरान ही धान रोप रही थी। इसी बीच ठनका पास में गिरा, जिसकी चपेट में वह आ गई। उसके सिर के बाल जल गए और खेत में वह गिर गई। वहीं उसकी मौत हो गई। ठनका की आवाज सुनकर परिजनों को आशंका हुई। वे लोग खेत की ओर गए और जाकर देखा तो वह खेत में मृत पड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य विनोद राम सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लालगंज थाना को सूचना दी गई। लालगंज पुलिस ने पहुंचकर मृत महिला की रिपोर्ट तैयार की। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। लालगंज - 02 - लालगंज थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव में ठनका से महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.