हाजीपुर, फरवरी 5 -- लालगंज,संवाद सूत्र। करताहां थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ठेगाडीह गांव के एक बागीचे और झोपड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया और थाना पर लाया। जिसके आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होली को लेकर ठेगाडीह गांव में भारी मात्रा में शराब मंगाई गई है। जो एक बागीचे और झोपड़ी में रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद एलटीएफ की टीम को लेकर पहुंचे तो देखा कि वहां भारी मात्रा में शराब का कार्टन है। जिसमें कई प्रकार का विदेशी शराब है। शराब के सभी कार्टन को करताहां थाना पर लेकर काउंटिंग की गई तो शराब की कुल मात्रा लगभग 5600 लीटर पाया गया। झोपड़ी और बगीचा वाले का नाम पता किया जा रहा हैं। जांच पड़ताल ...