हाजीपुर, जनवरी 2 -- लालगंज । संवाद सूत्र नलजल को लेकर लालगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर मोटालूक घटारो डीह पंचायत में ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग और पंचायत के मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही इसकी जांच की मांग को लेकर बीडीओ को आवेदन दिया। नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना है कि पंचायत के वार्ड संख्या तीन, चार, छह, सात, आठ और दस में पंचायती राज द्वारा करवाया गया नलजल का कार्य आज तक आधा-अधूरा है। कहीं पानी मिलता है तो कहीं पाइपलाइन ही नहीं है। मेंटनेंस के पैसे की भी पूरी निकासी कर ली गई है। वार्ड संख्या दस में पहले से नलजल के लिए दो समरसेबल किया गया है। बावजूद इसके पीएचडी द्वारा पहले से पंचायती राज द्वारा गाड़े गए पाइपलाइन को उखाड़कर पुनः दूसरा समरसेबल बोरिंग दूसरी जगह पर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पहले वाले बोरिंग को सही कर...