हाजीपुर, सितम्बर 8 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज के कॉमर्स कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को होने वाले एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बीते 10 दिनों से विधायक संजय कुमार सिंह लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी, जदयू के एमएलसी संजय सिंह, मंत्री महेश्वर हजारी, लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, हम के जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालदेव राम मंच पर ...