हाजीपुर, जनवरी 22 -- लालगंज,संवाद सूत्र। बुधवार की रात लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के मैदाटोली मोहल्ला में सात,आठ अपराधियों द्वारा 02 से 03 राउंड गोली फायरिंग किए जाने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। अपराधियों के जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। और घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही लालगंज सदर-2 के एसडीपीओ गोपाल मंडल,थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार एवं डायल 112 पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जबकि घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक और खोखा मिला। भागने के दौरान अपराधियों की एक चप्पल भी मौके पर छूट गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से अगरपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.