हाजीपुर, जनवरी 29 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के पकड़ीकंठ गांव के रामनगर टोला के वार्ड संख्या 01 में दीपक कुमार सिंह और रंजेश कुमार सिंह के घर का ताला काटकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। जिसकी शिकायत गृहस्वामी ने लालगंज पुलिस से की है। इस संबंध में गृहस्वामी दीपक कुमार सिंह और रंजेश कुमार सिंह ने बताया कि वे पूरा परिवार दूसरे कमरा में सोए हुए थे। गुरूवार की सुबह देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। और कमरे का सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। इसके बाद चोरी की सूचना स्थानीय लालगंज थाना को दिया। थाना की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया और लिखित रूप से आवेदन देने को कहा। इस संबंध आवेदक दीपक ने थाना को दिए गए आवेदन में कहा कि बुधवार की रात वह सपरिवार खाना खाकर घर के दूसरे कमरे में सो गए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.