हाजीपुर, फरवरी 10 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड के पंचायतों,नगर परिषद क्षेत्र के गांवों में कही कैंप लगाकर तो घर-घर जाकर फार्मर आईडी यानी किसान निबंधन किया जा रहा हैं। मंगलवार को लालगंज प्रखंड में 542 किसानों का निबंधन किया गया। वही पूरे जिला में 4796 किसानों का फॉर्मर आईडी बना। विदित हो कि बीते 06 जनवरी से ही पंचायतों में कैंप लगाकर किसानों का फॉर्मर आईडी बनाने का काम चल रहा है। मंगलवार को भी कैंप लगाकर, डोर-टू-डोर जाकर कृषि विभाग के किसान सलाहकार, समन्वयक, बीएओ ने किसानों का फॉर्मर आईडी बनाया। मंगलवार को इस अभियान को लेकर डीडीसी कुंदन कुमार भी लालगंज पहुंचे। उन्होंने इसे और तीव्र गति से करने को लेकर बीडीओ, सीओ, बीईओ के साथ बैठक की और निर्देश दिया। वे फॉर्मर आईडी बन रहे कई जगहों पर भी गये। बावजूद इसके नगर परिषद क्षेत्र में बहुत से...