आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लालगंज का दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला मंगलवार से शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकतर प्रतिमाओं के पट सोमवार को पूजन-अर्चन के बाद खोल दिए गए। नगर में 23 स्थानों पर भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात रहेगी। मंगलवार को सुबह से ही वाहनों के रूट डायवर्ट रहेंगे। पहले लालगंज नगर पंचायत में पूर्णिमा के दिन मेला लगता था। ऐतिहासिक मेला होने और काफी दूरदराज के लोगों के आने से भीड़ बढ़ने के कारण मेला को दो दिवसीय कर दिया गया। इस बार मंगलवार और बुधवार को मेला आयोजित किया गया है। नगर पंचायत कटघर लालगंज में 23 स्थानों पर बने भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं एक दिन पूर्व ही स्थापित कर दी गईं। मेले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.