हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- लालकुआं, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने लालकुआं-प्रयागराज के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष गाड़ी 18 सितम्बर से 7 नवम्बर तक कुल आठ फेरों के लिए चलाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 04117 प्रयागराज-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 सितम्बर से 6 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज से रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 04118 लालकुआं-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन 19 सितम्बर से 7 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी ट्रेन मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.