हल्द्वानी, फरवरी 24 -- लालकुआं, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे लालकुआं जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण का कार्य तेज हो गया है। इससे निर्माण से यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12 मीटर चौड़े एवं 62 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 20 से 24 फरवरी के बीच 22 गर्डरों की लांचिंग सफलतापूर्वक हो गई है। प्लेटफॉर्म संख्या 2 से 3, 4 एवं 5 के मध्य लगभग 8.50 टन प्रति गर्डर वजन वाले 11 गर्डर (लंबाई 31.580 मीटर) स्थापित किए गए। इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 2 एवं 3 के मध्य लगभग 7.75 टन प्रति गर्डर वजन वाले 11 गर्डर (लंबाई 30.56 मीटर) 30 मिलीमीटर एक्सपेंशन गैप के साथ 550 टन क्षमता की क्रेन द्वारा लां...