हल्द्वानी, फरवरी 10 -- लालकुआं। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर, संजीव शर्मा ने दी। ट्रेन लालकुआं से एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार और राजकोट से दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को कुल पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी। संजीव शर्मा ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान, वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...