हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- लालकुआं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर 6 दिसंबर को अंबेडकर पार्क में सुबह नौ तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। आंबेडकर युवा जन सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में नामी चिकित्सक आंखों की जांच, ईसीजी, बीपी, शुगर, थायरॉयड सहित सभी परीक्षण निःशुल्क करेंगे और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...