हल्द्वानी, जनवरी 6 -- लालकुआं। आईओसी डिपो चौराहे के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की ने गुलदार को रौंद दिया। हादसे में गुलदार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब आठ बजे हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने आईओसी डिपो चौराहे के समीप हाईवे पार कर रहे गुलदार को टक्कर मार दी। इससे गुलदार की मौत हो गई। गुलदार को मृत देखकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर तराई केंद्रीय डिवीजन के हल्द्वानी रेंज के रेंजर ललित जोशी के नेतृत्व में तराई केंद्रीय वन प्रभाग, तराई पूर्वी वन प्रभाग, एसओजी, हल्दूचौड़ के चौकी इंचार्ज शंकर न्याल, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने गुलदार के शव को सड़क से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.