हल्द्वानी, जनवरी 5 -- लालकुआं, संवाददाता। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल एवं ब्लॉक हल्द्वानी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि परंपरागत खेल शरीर के साथ-साथ बुद्धि के विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर जबकि संयोजन बीना जोशी ने किया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकुआं अरुण जोशी, बिंदुखत्ता से नवीन पपोला, हल्दूचौड़ से विजय दुम्का, तहसीलदार पूजा शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी, प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...