हल्द्वानी, फरवरी 16 -- लालकुआं। नगर में राधे-राधे सेवा समिति की ओर से मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से होने वाले सम्मेलन में महामंडलेश्वर एवं प्रबंधक अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव सोमेश्वर यति महाराज, राष्ट्रीय सेविका समिति की संपर्क प्रमुख कमलेश बिष्ट, मानव उत्थान सेवा समिति के प्रमुख स्वामी सत्यबोधानंद महाराज मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड के प्रांत बाल कार्य प्रमुख शील निधि बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...